Latest News

लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे।

Neemuch headlines March 16, 2024, 4:48 pm Technology

भोपाल। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 7 चरणों में इस बार चुनाव कराने का ऐलान किया है। 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल और 7 मई, 1 जून को चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। वहीं सभी चरणों की वोटिंग की गिनती एक साथ 4 जून को की जाएगी। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में हर चरण में चुनाव कराया जाएगा और 40 सीटों वाले बिहार और 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भी हर चरण में मतदान किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा। इस प्रकार होंगे देश में लोकसभा चुनाव: जानकारी दे दें की इस बार देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे।

जानकारी के अनुसार इसमें पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा जिसमे 102 सीटों पर चुनाव किया जाएगा। जबकि दुसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी जिसमे 89 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा जिसमे 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जानकारी के अनुसार चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा जिसमें 93 सीटों पर मतदान होगा। वहीँ 5वे चरण में 20 मई को मतदान किया जाएगा जिसमे 49 सीटों पर मतदान होगा। इसी के साथ 6वे चरण का चुनाव 25 मई को 57 सीटों पर होगा। जबकि सातवे और आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों पर मतदान होगा। वहीं 4 जून को पूरे देश में एक साथ चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव कराने का निर्णय किया है। जानकारी के अनुसार इस बार 7 चरणों में 543 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं इन सभी चरणों की वोटिंग की गिनती एक साथ 4 जून को की जाएगी। आपको बता दे की इस बार देश में 7 चरण में ही मतदान होगा। वहीं इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बताया।

जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया की इस बार लगभग 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इसके साथ ही 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि 55 लाख ईवीएम होंगे। वहीं इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बताया। जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया की इस बार लगभग 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इसके साथ ही 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि 55 लाख ईवीएम होंगे। 47.1 करोड़ महिला वोटर्स डालेंगी वोट: जानकारी के अनुसार इस बार 49.7 करोड़ पुरुष जबकि 47.1 करोड़ महिला वोटर्स वोट डालेंगे। वहीं 1.8 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स इस बार रहेंगे। जानकारी के अनुसार 82 लाख वोटर्स इस बार 85 वर्ष या उससे ज्यादा के है। वहीं 48000 ट्रांसजेंडर्स भी इस बार अपने मत का उपयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार 18-19 वर्ष की महिला वोटर्स की संख्या 85.3 लाख होगी। जबकि 19.74 करोड़ वोटर्स की उम्र 20 से 29 वर्ष होगी। जानकारी के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार चुनाव में स्वयंसेवी एवं संविदा कर्मी का उपयोग नहीं किया जाएगा। दरअसल पिछले 11 चुनावों में इलेक्शन कमीशन ने 3400 करोड़ का धन जप्त किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मुख्य बिंदु : -फ्रीबीज और कैश को रोकेंगे एनफोर्समेंट एजेंसीज -इसमें जीएसटी, बीएसएफ, इनकम टैक्स, कॉस्ट गार्ड, बैंक और अन्य एजेंसियों का किया जाएगा इस्तेमाल -चार्टर्ड फ्लाइट्स की होगी आवा जाहि पर जांच -बाहुबल, धनबल और गलत सूचना, पर इलेक्शन कमिशन इस बार लगाम लगाएगा -चुनाव में हिंसा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होगा

Related Post