आज ही के दिन बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 16, 2024, 7:26 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 16 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1527: बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।

1693: इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म।

1846: प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।

1867: महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर की खोज एंटीसेप्टिक सर्जरी का प्रकाशन।

1901: स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।

1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेली।

1939: जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।

1966: अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी-आठ प्रक्षेपित किया।

1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा।

2000: पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह से मारने के आदेश दिए थे जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली। अगला लेख

Related Post