Latest News

द रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके का संदिग्ध गिरफ्तार, NIA की पूछताछ जारी

Neemuch headlines March 13, 2024, 5:49 pm Technology

नई दिल्ली। हाल ही में बेंग्लुरू में हुए बम धमाके को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के आधार पर NIA संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ भी की जा रही है।

वहीं NIA की टीम ने संदिग्ध आरोपी को कर्नाटक के बेल्लारी जिले से पकड़ने में सफल हुई है। पकड़े गए आरोपी का नाम शब्बीर बताया जा रहा है। फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला आरोपी ही हिरासत में लिया गया है। NIA ने 10 लाख रुपए का रखा था इनाम बेंग्लुरू में हुए बम धमाके के आरोपी के खिलाफ NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। इस दौरान NIA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोपी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें वह कैफे में टोपी, चश्मा और मास्क लगाकर अंदर घुसते हुए नजर आ रहा था। साथ ही NIA की तरफ से ई- मेल आईडी और फोन नंबर भी शेयर किया था।

वहीं NIA की तरफ से जानकारी देने वाले शख्स की गोपनीयता की भी बात कही थी। एक मार्च को हुआ था धमाका गौरतलब है कि राजधानी बेंग्लुरू के द रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च 2024 को बम धमाका हुआ था। इस धमाके में लगभग 10 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई थी। वहीं धमाके के बाद चारों तरफ भगदड़ मच गई थी। शुरूआत में इस मामले को बेंग्लुरू पुलिस की तरफ से गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। वहीं बाद में गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस मामले को NIA की टीम को सौंप दी गई थी। आपको बता दें NIA की जांच पड़ताल में सामने आया था कि कैफे की सीसीटीवी में कैद धमाका होने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदल लिए थे। फिलहाल हमले के 8 दिन बाद प्रशासन की सख्त सुरक्षा के बीच महाशिवरात्रि के दिन कैफे को खोला गया था। इसके अलावा शनिवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस दौरान अब कैफे में प्रवेश करते समय मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। कैफे के कर्मचारी इसी के जरिए सभी ग्राहकों की जांच की जाएगी।

Related Post