आज ही के दिन शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 6, 2024, 6:55 am Technology

ल 6 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है...

1508: हुमायूं का काबुल में जन्म।

1775: रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1902: स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1924: मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।

1957: घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1961: टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार 'द इकनॉमिक टाइम्स' का बम्बई (अब मुंबई) से प्रकाशन शुरू किया।

1991: प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

2009: भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी। अगला लेख

Related Post