आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 3, 2024, 7:30 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 3 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1707: शहजादा मुअज्जम को बहादुर शाह प्रथम के रूप में औरंगजेब के स्थान पर मुगल बादशाह बनाया गया।

1839: जमशेदजी एन टाटा का जन्म।

1919: मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।

1943: महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।

1965: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1966: बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।

1971: ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।

1973: वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर।

1974: तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।

1983 : नई दिल्ली में सातवें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन।

2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज।

2009: पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।

2013: संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाने का ऐलान किया। अगला लेख

Related Post