Latest News

एमपी के CM मोहन यादव बोले, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए न्यूनतम संसाधनों का करें उपयोग

Neemuch headlines February 21, 2024, 1:36 pm Technology

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली विकसित करने के लिए न्यूनतम संसाधनों के उपयोग का सुझाव दिया है। पर्यावरण से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने मंगलवार को भोपाल में सौर ऊर्जा पैनल के उपयोग और हरित स्थानों को विकसित करने की भी वकालत की।

प्लास्टिक के उपयोग से बचें: उन्होंने कहा कि महज एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'हर दिन एक पेड़' लगाने के अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा कि न्यूनतम संसाधनों का उपयोग करके हमें ऐसी जीवनशैली अपनानी चाहिए, जो पर्यावरण के अनुकूल हो। भारत मानवता और शांति में विश्वास करता है। शिवराज बोले, तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं, उसे देखते हुए 2050 तक औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा जिससे ग्लेशियर पिघल जाएंगे।

जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2021 में 'हर दिन एक पौधा' लगाने का संकल्प लिया था और जनता तथा सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम पंचायतों में भी पौधारोपण करना चाहिए और हरित स्थान विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहिए और बिजली बचानी चाहिए। एकल इस्तेमाल प्लास्टिक को रोका जाना चाहिए। 'दाजी' के नाम से लोकप्रिय ध्यान शिक्षक कमलेश पटेल ने कहा कि ध्यान हमारी चेतना और अंतरज्ञान को बढ़ाता है।

Related Post