स्कूल टीचर के बैग से महिलाओं ने निकाला सोने के आभूषण से भरा पर्स

Neemuch headlines February 18, 2024, 9:03 pm Technology

भोपाल। राजधानी भेापाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में रविवार को एक स्कूल टीचर्स के पर्स में से दो बुर्का पहने महिलाओं ने आभूषणों से भरा पर्स निकला लिया। घटना की जानकारी महिला को तब लगी, जब उसने अपना पर्स की चेन खुली हुई देखी। महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी है।

यह है घटना मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ के नीता बेहरावत निवासी बैरागढ़ कला ने बताया कि शाम 6 बजे के लगभग बैरागढ़ सराफा बाजार से उसने एक ज्वेलर्स के यहां से 13 हजार रूपये की गोल्ड का सामान खरीदा और उसे पर्स में रखकर घर को जाने लगी। तभी दो महिलायें जो बुर्का पहने हुआ था, उसका पीछा करती हुई आई और मौके का फायदा उठा कर पर्स की चेन खोली और धीरे से आभूषणों वाला पर्स और करीब चार से पांच सौ रूपये निकाल लिए। नीता को इसकि जानकारी तब लगी,जब उसने थोड़ी देर के बाद देखा तो पर्स की चेन खुली हुई मिली। नीता के साथ उसकी मां भी बाजार में खरीदारी करने आई थी,नीता और उसकी मां जब लौट रही थी, तब दोनों के बीचर रास्ते में थोड़ी सी दूरी थी,इसी का फायदा उठाकर बुर्के वाली महिलाओं ने इस घटना का अंजाम दे दिया। पुलिस को दी जानकारी नीता ने इसकी जानकारी तत्काल बैरागढ़ थाने को दी,जहां से स्टॉफ मौके पर पहुंग गया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अधिाकारियों ने उस घटना स्थल पर भी पहुंचे जहां से पर्स में से पर्स निकाल लिया था। संत नगर में क्योंकि रविवार का दिन था और ज्यादा लोग खरीदारी करने निकलते है ऐसे में अगर इस तरह की घटनाएं हो जाऐ तो लोगों में भय का माहौल बना रहता है।

सीसीटीवी फुटेज देखे महिला ने जैसे ही पुलिस को यह जानकारी दी, तो तत्काल पुलिस अलर्ट हो गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाकर उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए है। इधर पेशे से नीता एक शिक्षिका है और उसने थोड़े थोड़ पैसे इख्टा कर गोल्ड का सामान खरीदा था,जिसके खो जाने से उसकी आंखों में आसू भी आ गए और उसने पुलिस को गोल्ड के सामना को जल्द से खोजने की अपील भी की।

Related Post