Latest News

इंदौर के सभी विधायक-सांसद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए आज दिल्ली होंगे रवाना

Neemuch headlines February 16, 2024, 1:34 pm Technology

इंदौर से भाजपा के सभी प्रमुख नेता शनिवार को दिल्ली की ओर रवाना होंगे जहां वे भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में सभी विधायक, सांसद, और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हिस्सा लेंगे और दो दिनों तक लोकसभा चुनाव की रणनीति और तैयारी पर चर्चा करेंगे। सभी बड़े नेता आज होंगे रवाना:- जानकारी के अनुसार नगरीय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर से, सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन लोकसभा के प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, साथ ही विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे दिल्ली जाएंगे।

इसके साथ ही जानकारी में सामने आया है की विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और मनोज पटेल सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे।

Related Post