प्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसान व महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही- विधायक दिलीप सिंह परिहार

Neemuch headlines February 13, 2024, 6:16 pm Technology

नीमच । म.प्र. सरकार द्वारा पेश किये अनुपूरक बजट का समर्थन करते हुए नीमच क्षेत्र के विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा है कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसान व महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। नीमच जिला स्थान की सड़क को फोरलेन की स्वीकृति स्वागत योग्य है। गौण खनिज की राशि में भी अदभुत परिवर्तन किया गया है। महाकाल की तर्ज पर ही माॅ भादवामाता जी का लोक भी नीमच में सजा है। गांव-गांव में गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है। विधायक परिहार का कहना था कि 28 हजार 661 करोड़ रूपये का बजट पेश किया। जैसे शरीर को चलाने के लिए नसों की आवश्यकता होती है जिससे रक्त दौडता है वैसे ही देश को चलाने के लिये सड़कांे की आवश्यकता होती है और वह सड़कंे देश का विकास करती है। नीमच जो जिला स्थान है लंबे समय से सड़क से वंचित था तो जिले स्थान की सड़क को फोरलेन बनाया। इस बजट में स्वीकृत किया इसके लिये में नीमच की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री श्री मोहनजी यादव व वित्त मंत्री श्री जगदीश जी देवडा को धन्यवाद देता हूॅ। उन्होंने कहा कि साथ ही गौण खनिज की राशि में अद्भुत परिवर्तन किया जा कर 100 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। मुझे याद है अध्यक्ष जी जब आप केन्द्र में मंत्री थे तब पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चैहान और आप आये थे। जहां ममतामयी माॅ भादवामाताजी का स्थान है। जहां का पानी अमृत समान है। जो लोग कंधे पर बैठकर आते है वह यहां से पैदल ठीक होकर घर जाते है। उस भादवामाता के प्रांगण में भादवामातजी के कारिडोर का उस समय भूमि पूजन किया था वह आज पूरी ऊंचाईयों की ओर जा रहा है। जिसमें गौण खनिज की राशि भी लगी। जैसे महाकाल लोक सजा है वैसे ही भादवामाता जी का लोक नीमच में सजा है। श्री परिहार का कहना था कि पशु पालन के संबंध में अभी यहा कई वक्ताओं ने चर्चा की। पशुओं के लिये हम सब जानते है कि जो गौ माता है, भैंस है वह हिन्दू को दूध पिलाती है। मुसलमान को दूध पिलाती है। बच्चों वृद्धों को दूध पिलाती है वह गौ माताएं पूर्व के काल खण्ड़ में ज्यादा काटी जाती थी। मैं उस वक्त विश्व हिन्दू परिषद में काम करता था तथा गौ माता को बचाकर गौशाओं में भेजा जाता था। आज गौशाओं का निर्माण पंचायत विभाग द्वारा गांव-गांव में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्रीजी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक कदम ओर आगे बढाया है। एक तरह से विकसित मध्यप्रदेश की नीवं रख दी गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की गांरटियों पर जिस तरह प्रदेश की जनता ने प्यार लुटाया है उसे समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अंतरिम बजट में प्रावधान किया गया है।

Related Post