Latest News

आज ही के दिन चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हुए थी जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 5, 2024, 8:35 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में पांच फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1630: सिख गुरु हर राय जी का जन्म।

1922: चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।

1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी 'मॉडर्न टाइम्स' को रिलीज किया गया।

1953: ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त।

1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।

1985: पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।

2008: महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।

2013: बांग्लादेश में एक न्यायाधिकरण ने एक कट्टरपंथी विपक्षी दल के शीर्ष सदस्य अब्दुल कादर मौला को 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Related Post