Latest News

जबलपुर में पुलिस ने देह व्यापार के गिरोह का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines January 31, 2024, 4:16 pm Technology

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले में चल रहे देह व्यापार को लेकर पुलिस ने गिरोह का खुलासा कर 5 युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है। बता दें यह कार्रवाई जिले के एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्वारीघाट, रामपुर चौकी और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से की गई है। काफी समय से चल रहा था देह व्यापार का धंधा जबलपुर जिले के एसपी को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्वारीघाट थाना के अंतर्गत आस्था अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोगों द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। जो कि जबलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी कर रहे थे। वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि फ्लैट में हर दिन कोई न कोई बदल-बदलकर आता था। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर और सूचना तंत्र के जरिए गिरोह के बारे में सारी जानकारी लेकर बीती रात 1 बजे पुलिस ने अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कुल 9 लोग थे। जिनमें पांच आदमी और 4 महिला शामिल हैं। हांलांक पुलिस को देखकर आरोपी भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच में जुटी पुलिस गिरोह का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि काफी समय से पुलिस अधीक्षक को देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर मंगलवार की देर रात जब उन्होंने निर्देश दिया तब पुलिस की तीन टीमें बनाकर आस्था अपार्टमेंट में दबिश दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस अब इन गिरोह के और सदस्यों के भी तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में जबलपुर देह व्यापार का एक बड़ा अड्डा बन गया है जहां पर स्पॉ सेंटर की आड़ में भी देह व्यापार चल रहे हैं।

Related Post