Latest News

खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, एमपी को मिला पुरस्कार

Neemuch headlines January 23, 2024, 4:01 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश को खनिज क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ये ट्रॉफी और पुरस्कार एमपी के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट किए गए। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मंत्रि परिषद की बैठक रखी गई थी, इसी दौरान मुख्यमंत्री को ट्रॉफी भेंट की गई। खनिज साधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा खनिज क्षेत्र में खोज, खनिज ब्लॉक की नीलामी, प्रक्रियाओं में सुधार, माइनिंग क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, राजस्व में वृद्धि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य सरकार को पुरस्कार प्रदान किया गया है। एमपी को मिले पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार को 12 जुलाई को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित छठें नेशनल माइनिंग कॉन्क्लेव में दो विभिन्न श्रेणियों में तीन करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार और दो करोड़ रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफी भी प्रदान की गई। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल द्वारा प्रदान किए गए। राज्य सरकार की ओर से मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और खनिज साधन के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।

Related Post