Latest News

आज ही के दिन हुआ था अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जन्म, जानें 13 जनवरी का इतिहास

Neemuch headlines January 13, 2024, 6:40 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं :-

1709 : मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।

1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।

1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1889 : असमी युवकों ने अपनी खुद की साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।

1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।

1949- देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का पंजाब के पटियाला में जन्म

1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे, जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1972: घाना के प्रधानमंत्री को रक्तहीन विद्रोह के बाद पद से हटाया गया। सेना के कमांडर ने देश की कमान संभाली।

1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए हवाई हमले किए।

2001: मध्य अमेरिकी शहर सान साल्वाडोर में भूकंप ने तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका।

2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया।

2010 : अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल

2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा गया।

2012 : इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूबा| जहाज में सवार 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी।

Related Post