Latest News

आज का इतिहास: विश्व हिंदी दिवस मनाने का ऐलान, ऋतिक रोशन का जन्‍म, जानें 10 जनवरी की अन्‍य महत्‍वपूर्ण घटनाएं

Neemuch headlines January 10, 2024, 7:48 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 10 जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।

1692 : कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।

 1818 : मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।

1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।

1908: हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।

1912 : सम्राट जार्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हुए।

1940: भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म।

1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1969: प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन।

1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।

1974: भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।

1975: नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।

1987 : पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।

2003 : उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

2006 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।

2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत, 270 घायल।

2020 : केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी की।

2022: म्यांमा की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू की को वॉकी टॉकी आयात करने व रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के मामले में चार साल की सज़ा सुनाई।

Related Post