Latest News

बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक आज ही के दिन हुआ था मंजूर, जाने देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines January 9, 2024, 10:38 am Technology

09 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1431 - फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

1718 - फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।

1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया।

1792 - तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया।

1914 - महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।

1915 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अब मुंबई पहुंचे।

1918 - भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज़ हुआ। रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध (बैटल ऑफ़ बियर वैली) का आगाज।

1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।

1941 - यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या।

1970 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।

1982 - पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।

1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।

2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2005 - अराफात को 'फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव। पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।

2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया। श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 - सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।

2011 - ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012 - लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।

2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया। संशोधन के बाद नया मानदंड वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति देता है। यह कदम बैंकों और ऋण देने वाले संस्थानों को दूर बैठे हुए ग्राहकों की पहचान करने में मदद करेगा। सबसे पहले एचडीएफ़सी बैंक ने माईएप्स (myApps) एप्लिकेशन लॉन्च किया। इस ऐप का उद्देश्य भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्यों को चावल निर्यात के लिए निर्यात नीति में संशोधन किया। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने एक नया लोगो/प्रतीक चिन्ह अपनाया।

Related Post