आज के काले दिन पर दर्ज है लाखों लोगों की मौत जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 26, 2023, 8:31 am Technology

यहां जानें, देश और दुनिया के इतिहास में 26 दिसम्बर की तारीख में कुछ और घटनाएं...

1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत।

1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, मलयेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत। ढूंढ रहे हैं सरकारी नौकरी या लेना है विदेश में एडमिशन, शिक्षा से जुड़ा हर लेखा जोखा है नवभारत टाइम्स जॉब्स- एजुकेशन के पास। जॉब अपडेट्स के लिए आज ही फॉलो करें हमारा व्हाट्सअप चैनल।

Related Post