Latest News

आज ही के दिन 1989 में सचिन तेंदुलकर का वन डे क्रिकेट में हुआ था पदार्पण जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 18, 2023, 8:10 am Technology

18 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1271 - मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।

 1398 - तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।

1642 - समुद्री खोजी नाविक तस्मान न्यूजीलैंड की धरती पर उतरा। उसी के नाम पर न्यूजिलैंड के समीपवर्ती समुद्र को तस्मानिया समुद्र भी कहा जाता है।

1777 - अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।

1787 - अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।

1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।

1833 - रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।

1839 - अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।

1849 - विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।

1865 - अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।

1878 - अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।

1899 - फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।

1914 - ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।

1917 - सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1935 - एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।

1938 - जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।

1941 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।

1945 - दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1955 - उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।

1956 - जापान ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1960 - राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।

1966 - शनि के उपग्रह एपी मैथिल्स की खोज हुई।

1969 - इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।

1973 - इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।

1988 - ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।

1989 - सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

1995 - अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।

1997 - भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।

1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।

2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।

2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।

2014 - सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।

2015 - ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया।

2017 - राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।

18 दिसंबर को जन्मे व्यक्त:-

1756 - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म हुआ।

1778 - इंग्लिश क्राउन के नाम से मशहूर जोसेफ ग्रेमैल्डी का जन्म हुआ।

1878 - सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ।

1887 - भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ था।

1913- जर्मन चाँसलर बिलि ब्रैंड का जन्म हुआ था।

1922 - अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रूक्स का जन्म हुआ।

18 दिसंबर को हुए निधन:-

1971 - एक प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ।

1980 - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन हुआ।

1980 - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री- एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन हुआ।

2000 - फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन हुआ।

Related Post