Latest News

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम रक्षा मंत्री गृहमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Neemuch headlines December 15, 2023, 10:19 am Technology

जयपुर। राजस्थान के नवागत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। इनके साथ ही दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल पर आज दोपहर 12.15 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र नवागत मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।

Related Post