Latest News

राजस्थान के अगले सीएम होंगे भजनलाल शर्मा, विधायक दल की बैठक में एलान

Neemuch headlines December 12, 2023, 4:36 pm Technology

जयपुर।राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से थोड़ी ही देर बाद कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री इसका खुलासा हो जाएगा। वहीं, नाम का एलान होने के बाद शाम 4.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नए मुख्यमंत्री का काफिला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुका है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में। मुख्य पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी राजनाथ सिंह की गाड़ी में उनके साथ मौजूद हैं। राजस्थान मोटर गैराज की गाड़ियां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचना शुरू मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही करके मुख्यमंत्री के साथ लग जाएगा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो गया है। कैलाश चौधरी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। वह 2018 में बायतू से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने। विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीनों पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े भी जयपुर पहुंच चुके हैं। राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए खुद वसुंधरा राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

Related Post