Latest News

मोहन यादव 13 दिसंबर को लेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

Neemuch headlines December 12, 2023, 2:06 pm Technology

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को नेता चुन लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और मोहन यादव ने सरकार बनाने का दावा भी कर दिया। मोहन यादव 13 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे। वह राज्य के 30वें मुख्यमंत्री होंगे। अब तक प्रदेश में 19 लोगों ने सीएम का पद संभाला है जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। मोहन यादव भाजपा और मध्य प्रदेश दोनों के ही पहले यादव मुख्यमंत्री होंगे। होम मोहन यादव 13 दिसंबर को लेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ.... कैसा होगा मंत्रिमंडल इसके साथ ही चर्चा है कि उनका मंत्रिमंडल कैसा होगा। चुनाव लड़े कर दिग्गजों का क्या होगा? हालांकि अभी मंत्रिमंडल को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। हालांकि यह भी चर्चा हो रही है कि भाजपा ने जिस तरह सीएम बदला क्या उसी तरह से नए मंत्रिमंडल में युवाओं और नए चेहरे को शामिल कर नया रूप दिया जाएगा। पुराने चेहरो की हो सकती है छुट्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान समेत 32 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें 12 मंत्री हार गए। अब 19 मंत्री दोबारा चुनाव जीत कर आए है। अब इनमें से कई पुराने मंत्रियों को हटा कर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इस बार लोकसभा क्षेत्र के अनुसार मंत्रिमंडल में स्थान देने की भी चर्चा है। यादव के लिए सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करना आसान नहीं है। इस बार विधानसभा में गोपाल भार्गव, बिसाहुलाल सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, विजय शाह, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, ओमप्रकाश सकलेचा, इंदर सिंह परमार, हरदीप सिंह डंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, हेमंत खंडेलवाल, संजय पाठक, अर्चना चिटनिस, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, रामेश्वर शर्मा, गिरीश गौतम, सुरेंद्र पटवा, महेंद्र सिंह हार्डिया, कृष्णा गौर जैसे कई बार के निर्वाचित विधायक रहेंगे।

Related Post