Latest News

नौसेना में शामिल हुई पहली पनडुब्बी कलवरी, स्वंत्रता सेनानी तेजबहादुर सप्रू का जन्म जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 8, 2023, 8:13 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 8 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1863 : चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से तकरीबन ढाई हजार लोगों की मौत।

1875 : देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।

1881 : आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1900 : प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।

1967 : कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी।

1980 : दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में शामिल रहे जॉन लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयॉर्क में गोली मारकर हत्या कर दी।

1983 : ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्डस में पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की इजाजत दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया, जिसके बाद ऐसा संभव हो सका।

1987 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोब ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1991 : रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।

2000 : फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।

2002 : अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।

2004 : पाकिस्तान ने 700 किमी मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2010 : अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया।

Related Post