Latest News

प्रत्याशी एक हजार से कम मतों से जीते, 50 हजार से अधिक मतों से 20 प्रत्याशी जीते

Neemuch headlines December 7, 2023, 4:11 pm Technology

भोपाल। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न सिर्फ सीटों में कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ा है, बल्कि जीत-हार के अंतर में कांग्रेस बहुत पीछे रह गई।

इस बार 10 उम्मीदवार एक हजार से कम मतों के अंतर से जीते हैं, इनमें सात कांग्रेस के हैं। भाजपा के मात्र तीन उम्मीदवार ही एक हजार मतों के अंतर से जीते। इनमें शाजापुर से अरुण भीमावद, धरमपुरी से कालू सिंह और मांधाता से नारायण पटेल शामिल हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी 10 उम्मीदवार एक हजार से कम मतों से जीते थे। इसमें चार भाजपा और छह कांग्रेस के थे। इस बार 50 हजार से अधिक मतों से 20 प्रत्याशी जीते पर इनमें कांग्रेस का एक भी नहीं है। पिछले चुनाव में मात्र पांच प्रत्याशी ही 50 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए थे, जिसमें तीन भाजपा और दो कांग्रेस के थे। इससे साफ है कि भाजपा ने इस चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें तो जीती ही हैं जीत के नए कीर्तिमान भी बनाए हैं।

विधानसभा क्षेत्र-विजयी उम्मीदवार- दल- जीत का अंतर शाजापुर- अरुण भीमावद-भाजपा-- 28 महिदपुर- दिनेश जैन-कांग्रेस-- 290 धरमपुरी- कालू सिंह ठाकुर-भाजपा--356 बैहर-संजय उइके- कांग्रेस- 551 मांधाता-नारायण पटेल- भाजपा-589 भीकनगांव-झूमा सोलंकी- कांग्रेस- 603 गोहद-केशव देसाई - कांग्रेस- 607 सेमरिया- अभय मिश्रा- कांग्रेस- 637 मनावर-हिरालाल अलावा कांग्रेस 708 हरदा रामकिशोर दोगने- कांग्रेस- 870 राजपुर- बाला बच्चन- कांग्रेस- 890टिमरनी- अभिजीत शाह- कांग्रेस - 950

Related Post