Latest News

आज ही के दिन 1884 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का हुआ था जन्म जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 3, 2023, 8:23 am Technology

आइए जानते हैं कि 3 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।

1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1967 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो जरबंद किये गए।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1972 - होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।

1975- लाओस गणराज्य घोषित।

1977 - जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

2000 - ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 - फिलीपींस में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :-

1882 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।

1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ।

1889 - स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।

1903 - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म हुआ।

1913 - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म हुआ।

1937 - भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।

1957 - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म हुआ।

1982 - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म हुआ।

3 दिसंबर को हुए निधन:-

 1971 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन हुआ।

1979- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन हुआ।

1980 - पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन हुआ।

1975 - सूरीनाम को नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 2000 में हुआ।

2011 - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ।

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-

भोपाल गैस त्रासदी दिवस विश्व विकलांग दिवस

Related Post