Latest News

आज ही के दिन घंटों बाद आतंकी हमलों से मुक्त हुई मुंबई, भारत आए थे रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन जान देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines November 29, 2023, 8:50 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1947 : फिलिस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया।

1949 : पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3,700 लोगों की मौत।

1961 : दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गगारिन भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। पहली अंतरिक्ष उड़ान की 61वीं वर्षगांठ: जब भारत आए यूरी गागरिन का शहर-शहर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

1963 : कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।

1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।

1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।

2006 : पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ 4 का नाम दिया गया और शाहीन । भी कहा गया।

2007 : जनरल अशरफ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली।

2008 : कई घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।

2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।

Related Post