Latest News

बाबा महाकाल की नगरी में चलेगी 75 E-Bike, शहर में 7 स्पॉट होंगे तय, एप से खुलेगी-ऑनलाइन होगा पेमेंट, चुनाव बाद होगा टेंडर

NEEMUCH HEADLINES November 17, 2023, 7:45 am Technology

उज्जैन। महाकाल लोक बनने के बाद से देश भर से बड़ी संख्या में उज्जैन पर्यटक आ रहे हैं।

ये पर्यटक महाकाल मंदिर दर्शन के बाद शहर के अन्य मंदिरों और दार्शनिक स्थलों पर जा रहे हैं, ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम अब जल्द ही ई-बाइक उज्जैन शहर में चलाने जा रहा है।

नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने बताया कि पहली बार में जल्द ही 75 बाइक शहर के लिए आने वाली है। शहर में बाइक चलाने के लिए टेंडर डाले गए थे जिसमें दो कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। टेंडर प्रक्रिया चुनाव तक के लिए रोकी गई है। चुनाव के बाद टेंडर खोलकर जल्द ही शहर में ई बाइक शुरू की जाएगी।

निगम कमिश्नर सिंह ने बताया कि उज्जैन शहर में 7 जगह (डॉकिंग स्टेशन) पार्किंग बनाई जाएगी और यहीं से इन ई-बाइक लिया जाएगा। ई-बाइक का टेंडर खुलने के बाद संचालन कंपनी करेगी और एप बनवाएगी। कंपनी के एप के माध्यम से ई-बाइक को खोला जा सकेगा और जहां भी जाना है उसके लिए ऑनलाइन पेमेंट कर बाइक का उपयोग कर निर्धारित पार्किंग पर छोड़ना होगा।

बाइक दो सीटर होगी, इसका सबसे ज्यादा फायदा उज्जैन दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को मिलेगा।

Related Post