Latest News

पेरिस पर आतंकी हमले की दुखद घटना का गवाह जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines November 13, 2023, 7:24 am Technology

 देश दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म हुआ। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।

1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।

1971: अमरीका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाए। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।

1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नयी प्रौद्योगिकी की शुरूआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन और यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।

1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत्।

1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।

1998: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।

2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 की मौत, 350 से ज्यादा घायल।

Related Post