आज ही के दिन मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines October 29, 2023, 8:25 am Technology

29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 - जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।

1864 यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

1913 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में आए बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना की।

1923 - औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना ।

1924- ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में 1929 न्यूयार्क में काला मंगलवार न्यूयार्क स्टॉक हार। - एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ

1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत हो गई।

1942- नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया ।

1947- बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1990 अफ्रीकी देश अल्जीरिया में आये भूकंप से 30 लोग मारे गये।

1994 न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।

1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1997 पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि हुई।

1999 - उड़ीसा में विध्वंसकारी समुद्री तुफान आया ।

2000 आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2001 पाकिस्तान में कट्टरपंथी कवालियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।

2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मैक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

2005 - 'आयल फ़ार फूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी ।

2005 - दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।

2008 असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2012 अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।

2015- चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-

1985- मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।

29 अक्टूबर को हुए निधन

- 1911 अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर का निधन हुआ था।

1959- पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ था।

1988 समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।

29 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -

जागतिक इंटरनेट दिवस

Related Post