Latest News

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी

Neemuch headlines October 25, 2023, 9:03 am Technology

25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1415 इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1917 बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1951 भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1962 अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक 'विजयंत' का निर्माण किया गया।

1971 संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995 तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 - बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।

2012 - क्यूबा और हैती में 'सैंडी' तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।

2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

1920 ऋषंग कीशिंग मणिपुर के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे।

1920 बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे।

1800 लॉर्ड मैकाले प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।

1896 मुकुंदी लाल श्रीवास्तव भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक ।

1890 कोतारो तनाका जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-

1995 - गुरजीत कौर भारत की हॉकी खिलाड़ी हैं।

1948- अदला प्रभाकर रेड्डी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो आंध्र प्रदेश राज्य से हैं।

1938 मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका ।

1937- शारदा (गायिका) - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका रही हैं।

1931 क्लाउस हैसलमैन - प्रमुख जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर हैं।

1929- एम. एन. वेंकटचेलैय्या भारत के भूतपूर्व 25वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1912 - मदुराई मणि अय्यर कर्नाटक संगीत के गायक थे।

1911 - घनश्यामभाई ओझा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1881 पाब्लो पिकासो स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे। 

 

25 अक्टूबर को हुए निधन

 

2019 दिलीपभाई रमणभाई पारिख भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे।

1296 - संत ज्ञानेश्वर ।

2005 निर्मल वर्मा साहित्यकार

1980 साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि

1990 विलियमसन ए. संगमा भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।

2012 - जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता

2003 पाण्डुरंग शास्त्री अठावले प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक ।

2018 - शिवेन्दर सिंह सिन्धू- मणिपुर, गोवा ऑर मेघालय के राज्यपाल रहे थे।

Related Post