Latest News

आज ही के दिन 1524 भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का हुआ था जन्म

neemuch headlines October 5, 2023, 8:34 am Technology

5 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी। 5 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाये:-

1676 - ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।

1789 - फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।

1793- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।

1796- स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1864 - कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।

1880 - अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।

1910 - पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।

1915 - बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1944 - फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1946 - पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ।

1948 - तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में हुए भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।

1962 - जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।

1988 - ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

1989 - मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

1989 - तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

1995 - आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार सेम्मानित करने की घोषणा।

1997 - राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेसतथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।

1999 - भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

2000 - यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।

2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

2004 - पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2005 - खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।

2007 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

2008 - केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

2011 - इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 2011 में की गई।

2011 - भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ जारी किया गया।

2011 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। न ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।

2011 - एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस व ई-मेल करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया। 5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 1524 - भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म हुआ।

1864 - सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म हुआ।

1890 - समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म हुआ।

1902 - मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म हुआ था।

1902 - ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म हुआ।

1922- अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म हुआ।

1930 - आॅस्टेलिया के आॅलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ।

1934 - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का जन्म हुआ।

5 अक्टूबर को हुए निधन :-

1805- भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।

1937 - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन हुआ।

1981 - हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ।

2003 - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधनहुआ।

2011 - ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Related Post