Latest News

24 सितम्बर क्या हुआ आज की दिन के भारत के इतिहास मेंं? आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ

Neemuch headlines September 24, 2023, 8:07 am Technology

 

24 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा:-

1861 महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म हुआ था.

1932 डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर आज ही के दिन हुए थे.

2014 इसरो के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

2008 मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नालिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2008 कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

1932 बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

2009 भारत के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

1726 ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1940 भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ।

Related Post