Latest News

जम्मू-कश्मीर के उरी में हुआ था बड़ा आतंकी हमला, कई जवानों ने गंवाई थी जान, जानिए 18 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं जानिए देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 18, 2023, 8:18 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे।

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत।

1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।

1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

Related Post