Latest News

संगीत जगत की मशहूर हस्ती एमएस सुब्बालक्ष्मी का जन्मदिन, जानिए 16 सितंबर की प्रमुख घटनाएं जानिए देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 16, 2023, 7:40 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 16 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1630 : मैसाच्युसेट्स के इलाके शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।

1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।

1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।

1861 : ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।

1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।

1916 : भारत रत्न शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म।

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।

1978 : जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए।

2009 : दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने पुरस्कृत किया।

2020: विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन।

Related Post