Latest News

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.

Neemuch headlines September 10, 2023, 8:18 am Technology

10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने ।

1846 एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

1939 कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1974 अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।

1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

1998 येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।

2002 यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2003 विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ |

2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेहा निर्वासित किया गया।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

2011 भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि कायम करना है।

2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता। 

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति -

1890- असित कुमार हाल्दार कल्पनाशील, भाव- प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।

1872 - रणजी- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी। 1887 गोविन्द बल्लभ पंत भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1892 - भवानी दयाल संन्यासी- राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।

1895 विश्वनाथ सत्यनारायण प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार |

1944 चित्रा मुद्गल आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका ।

1933 नीलमणि फूकन (कनिष्ठ) भारतीय राज्य असम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं।

1912 बी. डी. जत्ती फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति

1890 राधिकारमण प्रसाद सिंह हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

 10 सितंबर को हुए निधन

 2022 - ब्रज बासी लाल- भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे ।

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी भारतीय क्रांतिकारी

1923 सुकुमार राय बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार ।

1965- अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय - सैनिक

10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस।

Related Post