Latest News

आज ही के दिन 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम की हुई थी स्थापना जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines September 1, 2023, 7:22 am Technology

ही के दिन 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम की हुई थी स्थापना ही के दिन मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस तो आइए जानते हैं कि 1 सितंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी 1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1511 - पीसा काउंसिल खुला।

1807- अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।

1878 - एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।

1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।

1939 - जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।

1947 -भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956 - राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।

1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1972 - मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।

1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2 000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

1989 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर 2003 में समझौता हुआ।

2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008 - तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगो बदला।

2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।

2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति :-

1895 - भारतीय संगीतकार चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार का जन्म हुआ था।

1896 - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्म हुआ था।

1901 - जानेमाने भूगोलवेत्ता लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जन्म हुआ था।

1908 - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म हुआ था।

1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ था।

1921 - भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म हुआ था।

1923 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ था।

1926 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का जन्म हुआ था।

1927 - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ था।

1933 - हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ था।

1947 - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का जन्म हुआ था।

1970 - भारतीय अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का जन्म हुआ था।

1973 - मशहूर धारावाहिक अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ था।

1 सितंबर को हुए निधन:-

1574 - सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन हुआ था।

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का निधन हुआ था।

2008 - बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन हुआ।

1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह) गुटनिरपेक्ष दिवस

Related Post