Latest News

27 अगस्त का काफी महत्व है। इसी दिन साल 1939 में जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी थी। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines August 27, 2023, 8:05 am Technology

आइए 26 अगस्त की अहम घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं...

1859: देश के महान उद्योगपति दोराबजी टाटा का जन्म हुआ था। उन्होंने ही टाटा स्टील की नींव रखी थी।

1870: श्रमजीवी संघ की स्थापना इसी दिन हुई थी। यह भारत का पहला मजदूर संगठन था।

1907: सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्‍म हुआ था।

1939: जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1963: खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन हुआ था।

1972: भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा का जन्म हुआ। वह ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध हैं।

1976: भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम को मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

1976: महान गायक मुकेश का निधन हुआ था।

1979: लॉर्ड माउंटबेटन का निधन हुआ था। वह भारत के अंतिम वायसराय थे।

1982: आनंदमयी मां का निधन। वह एक महान समाजसेवी के साथ-साथ आध्यात्मिक गुरुमां थीं।

1999: सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजिनियर बनीं।

1999: भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003: 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2008: सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

2013: उत्तर प्रदेश के बदनाम दंगों में से एक मुजफ्फरनगर का दंगा भड़का।

Related Post