Latest News

29 अप्रैल: जानें देश दुनिया के इतिहास की अहम घटनाओं को

Neemuch headlines April 29, 2023, 8:06 am Technology

जानें देश दुनिया के इतिहास की अहम घटनाओं को इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।

1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848: सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत।

1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गए हैं।

1991: बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

Related Post