Latest News

आज का इतिहास : देश में कोरोना का कहर पहुंचा गया था चरम पर, जानिए 17 अप्रैल की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Neemuch headlines April 17, 2023, 6:50 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1799 : रंगपतनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।

1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1947 श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।

1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।

1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1983 : एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।

1993 अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14000 के करीब। गुजरात ऐसा छठा राज्य बना जहां कोविड मरीजों की संख्या का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा।

2021 : देश में कोविड-19 के 2.34 लाख नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में एक दिन में महामारी के दो लाख से अधिक मामले सामने आए।

Related Post