Latest News

8 अप्रैल: आज ही के दिन मंगल पांडे को दी गई थी फांसी जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 8, 2023, 6:48 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार हैं...

1857: पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 के सिपाही विद्रोह के नायक मंडल पांडे को फांसी दी गई।

1892: इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म।

1894: भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम्' के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।

1912: नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो गई।

1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली में बम फेंका।

1946: संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक।

1947: अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फॉर्ड का निधन।

1950: भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से समझौता किया था।

1959: कंप्यूटर इंजिनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।

1961: ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत।

1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।

1985: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।

1988: जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।

2013: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला।

Related Post