Latest News

5 अप्रैल का इतिहास: ...जब दांडी पहुंचे गांधीजी जानिए देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 5, 2023, 5:59 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है...

1659: मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार।

1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉन्ग कॉन्ग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।

1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।

1919: आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1930: गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ दांडी पहुंचे।

1949: भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स की स्थापना।

1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1961: सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मासूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स ऐंड फार्मासूटिकल लिमिटेड की स्थापना।

1964: मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नैशनल मैरिटाइम डे मनाया गया।

1976: अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।

1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुंबई) में खुला।

1986: मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।

1993: फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।

1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।

Related Post