Latest News

4 अप्रैल का इतिहास, जब लक्ष्मीबाई को छोड़नी पड़ी झांसी जानिए देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 4, 2023, 7:01 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1768: फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।

1769: हैदर अली ने पहले ऐंग्लो-मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।

1818: अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।

1858: रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।

1904: हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।

1905: भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।

1910: श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना।

1944: द्वितीय विश्व युद्ध में ऐंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।

1968: मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या

1968: नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।

1975: बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना।

1979: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।

1983: अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।

Related Post