Latest News

आज ही के दिन हुई थी रिजर्व बैंक की स्थापना, जानिए एक अप्रैल की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Neemuch headlines April 1, 2023, 4:41 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।

1869 : आयकर की शुरूआत की गई।

1869 : एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।

1878 : कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।

1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत।

1889 : हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरूआत।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।

1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।

1954 : कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।

1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया।

1957 : दाशमिक मुद्रा :डेसिमल कोएनेज: की शुरूआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू।

1962 : मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।

1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।

1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।

1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत।

1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया।

Related Post