Latest News

31 मार्च का इतिहास, जानें अहम घटनाओं के बारे में जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 31, 2023, 6:27 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1504: सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म। वह गुरु नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरू थे।

1727: दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।

1774: भारत में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर खुला।

1870: अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।

1889: पेरिस का मशहूर एफेल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।

1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे। वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनज़ीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए।

1980: अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन। ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे।

1981: एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार को थाइलैंड के बैंकाक में मार गिराया गया। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित। आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा करवाने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गए थे।

1983: कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत।

1989: पैरिस की पहचान माने जाने वाले विशाल एफिल टावर को आधिकारिक तौर पर खोला गया। फ्रांस की क्रांति की शताब्दी के मौके पर बनी 300 मीटर ऊंची लोहे की इस इमारत को गुस्ताव एफिल की प्राद्यौगिक कुशलता का बेमिसाल नमूना माना जाता है।

1990: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

2004: अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

Related Post