Latest News

आज ही के दिन भोपाल उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में पहला isis का आतंकी हमला हुआ था पढ़े देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch headlines March 8, 2023, 8:00 am Technology

8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1911 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

2001 - इज़रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - मुंबई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया। फ़िल्म फ़ेयर ऑफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009 - भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

2017 - मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018 - नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली|

2018 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

08 मार्च को जन्मे व्यक्ति :-

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।

1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि।

1945 - नृपेंद्र मिश्रा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे हैं।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।

1954 - दिगंबर कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1975 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता।

1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

1985 - रश्मि बंसल - भारत की जानीमानी लेखिका हैं। 08 मार्च को हुए निधन :-

1535 - रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

1979 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1977 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।

1982 - राब बटलर - एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।

2015 - विनोद मेहता - आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

2021 - अंशुमान सिंह - राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।

8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Related Post