Latest News

आज का इतिहास: पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय रणबांकुरों ने की थी बालाकोट स्ट्राइक, जानिए 26 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

Neemuch headlines February 26, 2023, 8:48 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया।

1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।

1958 : पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।

1966 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।

1972 : वर्धा के निकट आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।

1975 : गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया।

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1976 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 : तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया। सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की।

1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि महाशक्ति पर यह इस तरह का पहला हमला था।

2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।

2019 : भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।

Related Post