Latest News

महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का हुआ था आज जन्म, पढ़े देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch headlines February 21, 2023, 9:40 am Technology

आइए जानते हैं कि 21 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं :-

1613 - रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

1795 - डचों ने श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

1842 - अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1848 - फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

1878 - अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।

1878 - पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म।

1896 - महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।

1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

1914- बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

1916 - फ़्रांस में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई भड़की।

1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या हुई।

1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन। 1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

1952 - पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।

1959- नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।

1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

1972 - अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए थे।

1974- युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।

1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।

1986 - दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।

1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।

1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।

1992 -चीन ने शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।

1998 - भारतीय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

2001 - सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।

2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।

2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

2008 - भारत के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने 21 फरवरी साल ही यूंगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया था।

2008- प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने 21 फरवरी दिन ही एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।

2009 - हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।

2010 - सऊदी अरब की सरकार ने 21 फरवरी साल ही महिलाओं को वकालत करने की इजाजत देने से संबंधित कानून लाने का निर्णय लिया था।

2010 - बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल ने 21 फरवरी,साल जानी मानी खिलाड़ी झोउ मिको को 14-21, 21-10, 23-21 से महज 50 मिनट में ही हरा दिया था। यही नहीं थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही हॉन्गकांग को 3-2 से हराकर बेहतर प्रदर्शन किया।

2013 - हैदराबाद में 21 फरवरी, साल सिलसिलेवार बम धमाके हुए जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :-

1878 - भारतीय आध्यात्मिक नेता दा मदर मिर्रा अलफ़ासा का जन्म हुआ ।

1894 - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ ।

1896 - एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ ।

1952 - भारतीय राजनीतिज्ञ टी.आर.जेलियांग का 21 फरवरी, जन्म हुआ ।

1980 - भारतीय रेसिंग ड्राइवर प्रतिभा सुरेशवारन का जन्म हुआ ।

21 फ़रवरी को हुए निधन :-

1991 - भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन।

1998 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1970 - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन।

1829 - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।

Related Post