Latest News

आज ही के दिन 1954 में प्रयाग कुंभ में भगदड़ में 500 लोगों की गई थी जान, जानें 3 फरवरी का देश दुनिया काइतिहास

Neemuch Headlines February 3, 2023, 9:33 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1925 : बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

1954 : इलाहाबाद में जारी प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत।

1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।

1969 : कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन।

1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।

1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी जीत दर्ज की।

Related Post