Latest News

आज ही के दिन हुआ था विवेकानंद का जन्म, जानें 12 जनवरी का देश दुनिया का इतिहास

Neemuch Headlines January 12, 2023, 9:05 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1708 : शाहू को मराठा शासक बनाया गया।

1757 : पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना।

1863 : स्वामी विवेकानंद का जन्म।

1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।

1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।

1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन।

1984 : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान।

1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को पारित किया।

2010: हैती में भीषण भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत।

2022ः ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई

2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग हाउस आवास के गार्डन में पार्टी को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी।

Related Post