Latest News

आज ही के दिन 9 साल पहले दिल्ली की सत्ता में हुई थी AAP की एंट्री, जानें 28 दिसंबर का इतिहास जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch Headlines December 28, 2022, 8:41 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।

1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार सवाक (बोलती) फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की 'फ़ुट एंड माउथ' बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया।

1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।

2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फ़ैसला लिया गया।

2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।

2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। 

Related Post