Latest News

पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन बने थे विश्वनाथन आनंद, जानें 24 दिसंबर का इतिहास

Neemuch Headlines December 24, 2022, 9:15 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

 1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला। 1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।

2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

Related Post