Latest News

आज ही के दिन हुई थी रेडियम की खोज, अभिनेता गोविंदा का बर्थडे, जानें 21 दिसंबर का इतिहास

Neemuch Headlines December 21, 2022, 8:38 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 21 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1898 : रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910 : इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 : अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1931 : आर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड ‘न् यूयॉर्क वर्ल् ड’ अखबार में प्रकाशित हुआ।

1949 : पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 : सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।

1974 : पनडुब्बी के संचालन का प्रशिक्षण देने वाला पहला संस्थान आईएनएस सतवाहन विशाखापत्तनम में खुला।

1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू।

1998 : नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।

2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन।

Related Post